अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 30 से, जीवायएमसी क्लब में कथा कार्यालय का शुभारंभ

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में ग्वालियर में भव्य एवं दिव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 30 नवंबर से किया जा रहा है। इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बनने लगा है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। आगामी 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक महोत्सव में देश-विदेश में विख्यात सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
इसी क्रम में अचलेश्वर मंदिर के समीप स्थित जी.वाई.एम.सी. क्लब परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के कार्यालय का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर धार्मिक वातावरण में शुभारंभ की प्रक्रिया पंण्डित गिर्राज शरण गुरूजी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, धर्मप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यालय के शुभारंभ मौके पर पण्डित महेश मुदगल्, कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के संचालक डाॅ. बी.आर. श्रीवास्तव, रामनिवास शर्मा, सतेन्द्र गुरूजी, हरिदास अग्रवाल, ऊदल सिंह यादव, सुरेश कस्तवार ‘दादा’, पुरूषोत्तम भार्गव, उत्तम सिंह कुशवाह, पण्डित विजय कब्जू, अवधेश कौरव, डाॅ. राकेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, श्रीमती सुधीर गायत्री मण्डेलिया, श्रीमती बबीता डाबर, श्रीमती सुनीता तोमर, कल्ली पण्डित, पवन जैन, अंकित कठठ्ल, सुरेन्द्र साहू, विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, प्रतीक जैन ‘लालू’, विजय बहादुर त्यागी, के.पी. सिंह भदौरिया, जहान सिंह तोमर, सुरेश प्रजापति, छोटू मण्डेलिया, हिमांशु कीकन, डिम्पल भदौरिया, महेन्द्र शुक्ला, अभय कुमार सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में धर्मालम्बी मौजूद रहे।

फूलबाग मैदान पर बहेगी भक्ति और श्रद्धा की रसधाराः विधायक डाॅ. सिकरवार
न्यास के अध्यक्ष, कार्यक्रम के सूत्रधार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ ग्वालियर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल होने जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से विभिन्न प्रसंगों, भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व का रसपान करायेंगे। कथा श्रवण के लिए ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में पण्डित महेश मुगदल् ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि ग्वालियर की धरा पर होने वाली यह ऐतिहासिक कथा से ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं संपूर्ण मध्यप्रदेश में सद्भाव का वातावरण बनेगा और लोग जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक डाॅ. सिकरवार की दृण संकल्प शक्ति के कारण यह कथा संपन्न हो पा रही है। मैं सभी धर्म प्रेमियों के आग्रह करता हूॅ कि कथा सुनकर अपने जीवन को सार्थक बनायें। कार्यक्रम का संचालन राम पाण्डे ने किया।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->